कोरिया

पूर्व जिपं सदस्य ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण
15-Dec-2022 5:12 PM
पूर्व जिपं सदस्य ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण

बैकुंठपुर (कोरिया),15 दिसंबर। कोरिया जिले के पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र तिवारी ने बैकुंठपुर क्षेत्र के कई धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया और इस दौरान किसानों से भेंट मुलाकात कर किसानों से चर्चा कर मिलने वाली सुविधा असुविधा के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

जानकारी के अनुसार पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने बैकुंठपुर जनपद के धान खरीदी केंद्र पटना, गिरजापुर, तरगवां धान खरीदी केंद्रों  में जाकर धान विक्रय करने आये किसानों से भेंट कर चर्चा की और  मिल रही सुविधाओं को लेकर जानकारी प्राप्त की।

देवेंद्र तिवारी ने धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था भी पाई और कहा कि सरकार एंव प्रशासन की दोहरी नीति से लोग परेशान है। दैनिक खरीदी  लिमिट व्यवस्था एवं रकबा समर्पण जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि हम किसानों के हक की लड़ाई लड़ेंगे और जिला प्रशासन पर लिमिट की बाध्यता खत्म करने की मांग करेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news