कोरिया

मांगों को लेकर आंबा कार्यकर्ताओं की हड़ताल जारी, केंद्र के संचालन पर असर
15-Dec-2022 6:39 PM
मांगों को लेकर आंबा कार्यकर्ताओं की हड़ताल जारी, केंद्र के संचालन पर असर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बैकुंठपुर (कोरिया), 15 दिसंबर। अपनी विभिन्न 8 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका आज गुरुवार से हड़ताल पर चले गए हैं, जिसके कारण जिले के आंगनबाड़ी का संचालन नहीं हो पा रहा है। अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी कार्यकर्ताओं और सहायिकाएं 20 दिसंबर तक बैठेगी, उसके बाद मांगे नहीं मानी जाने पर उग्र आंदोलन होगा।

जानकारी के अनुसार हड़ताल के पहले ही दिन जिले के कई परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र सुबह से ही नहीं खुले तथा कुछ ही जगहों पर आंगनबाड़ी केंद्र खुले। इस तरह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के हड़ताल पर चले जाने का असर आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन पर असर पड़ा है।

जानकारी के अनुसार 14 दिसंबर से कोरिया और एमसीबी जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका अपने को शासकीय कर्मचारी घोषित करने, भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 18 हजार तथा सहायिका को 9 हजार रूपये देने,  मिनी आंगनबाड़ी का पद रद्द कर मुख्य मद में शामिल करने, ट्रेकर कार्य हेतु मोबाईल डाटा खर्च देने, सुपरवाईजर पद पर योग्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं से ही लेने सहित अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

हड़ताल के कारण आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताला लटक गया है और इस कारण नौनिहालों, किशोरियों व गर्भवती माताओं को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से मिलने वाली सुविधा नहीं मिल पा रही है। जल्द ही आंगनबाड़ी कार्यकताओं का हड़ताल समाप्त नहीं होता है, तो जिले आंबा केंद्रों में ताले लटके रहने से बच्चों को पोषण आहार एवं गर्भवती माताओं को टीकाकरण के लिए भटकना पड़ सकता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news