कोरिया

राज्य स्तरीय दौड़ में आत्मानंद स्कूल का होमेश्वर चयनित
17-Dec-2022 6:37 PM
राज्य स्तरीय दौड़ में आत्मानंद स्कूल का होमेश्वर चयनित

मनेन्द्रगढ़, 17 दिसम्बर। संभाग स्तरीय छत्तीसगढिय़ा आलम्पिक 2022 में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल मनेंद्रगढ़ के कक्षा 10वीं में अध्ययनरत छात्र टी. होमेश्वर राव के 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। वहीं छात्र ने लम्बी कूद में भी संभाग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। पढ़ाई के साथ खेलों का भी अपना अलग महत्व होता है। प्राचार्य रामाश्रय शर्मा, खेल शिक्षक प्रकाश शर्मा एवं शाला के सभी शिक्षकों ने छात्र को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news