कोरिया

विधायक अम्बिका सिंहदेव ने शुरू की संकल्प ग्राम यात्रा
21-Aug-2023 3:58 PM
विधायक अम्बिका सिंहदेव ने शुरू की संकल्प ग्राम यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बैकुंठपुर(कोरिया), 21 अगस्त। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अब बेहद सक्रिय हो चुकी है, बैकुंठपुर विधायक व संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव ने बैकुंठपुर विधानसभा की पहले नंबर के पोलिंग बूथ से संकल्प ग्राम यात्रा की शुरुआत की, इस अवसर पर लगभग 150 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

जानकारी के अनुसार सोमवार को संसदीय सचिव और बैकुंठपुर विधायक अम्बिका सिंहदेव बैकुंठपुर विधानसभा के पहले नंबर के पोलिंग बूथ पर पहुंची यहां से उन्होंने संकल्प ग्राम यात्रा की शुरुआत की जो सभी पोलिंग बूथ पर जाएगी, इस यात्रा के तहत कांग्रेस सरकार की उपलब्धि के साथ विधायक द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी।

सोमवार को जगतपुर पहुंची श्रीमती सिंहदेव का जोरदार स्वागत किया गया, जहां 150 ग्रामीणों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस अवसर पर श्रीमति सिंहदेव ने उन्हें तिरंगा दुपट्टा पहना कर कांग्रेस में स्वागत किया। बहरहाल, विधानसभा चुनाव के पूर्व विधायक अम्बिका सिंहदेव की संकल्प ग्राम यात्रा क्या रंग लाती है ये तो चुनाव के परिणाम से ही पता चलेगा। फिलहाल वो लोगों के करीब आने में जुट चुकी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news