कोरिया

फसल मुआवजा राशि जल्द दें-आप
17-May-2021 8:12 PM
  फसल मुआवजा राशि जल्द दें-आप

बैकुंठपुर, 17 मई। आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष महिला नेत्री सुखवंती सिंह ने विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि विगत दिनों हुई बे मौसम बारिश व ओले आंधी से फसलों को हानि हुई है। किसानों के लिए बे मौसम बारिश से फसल खराब होना, खाद की मूल्यवृद्धि, दोहरी मार कर रही है। केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि और राज्य सरकार की न्याय योजना की राशि भी किसानों के इस संकट को दूर करने के लिए पर्याप्त नही है। जिसे लेकर आम आदमी पार्टी प्रदेश सरकार से मॉग करती है कि फसलों की मुआवजा राशि का भुगतान जल्द से जल्द किया जाये। सुखवंती ने कहा कि 15 सालों तक जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तब कांग्रेस सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही थी। जब वह सरकार में है तो खुद कटघरे में खड़ी है।

प्रदेश में लाखों छोटे किसान ऐसे है जिन्हें पिछली फसल के बीमा राशि का भुगतान अभी तक नही हुआ है। बड़े शिक्षित और रसूखदार किसानों को भुगतान हो जाता है पर छोटे अल्पशिक्षित किसान बीमा कंपनी के कार्यालय चक्कर लगाते रह जाते है।इस विषय पर सरकार संज्ञान ले और वंचित किसानों  को पिछली बीमा राशि का भुगतान तत्काल कराये। सुखवंती सिंह ने फसल बीमा क्षति के आंकलन के लिए सर्वे प्रक्रिया पर भी गंभीर आरोप सरकार पर लगाये।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news