कोरिया

थाने के सामने भाजपाईयों का धरना, गिरफ्तार करने की मांग
24-May-2021 9:16 PM
थाने के सामने भाजपाईयों का धरना, गिरफ्तार करने की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बैकुंठपुर, 24 मई। कांग्रेस के टूलकिट विवाद पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ करने के मामले में भाजपा ने मंडल स्तर पर विरोध जताया और हर थाने के सामने कोविड नियमों का पालन करते हुए धरना देकर खुद को गिरफ्तार करने की मांग की। धरना 2 घंटे चला।

जानकारी के अनुसार कोरिया भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के निर्देश पर सभी मंडल स्तर पर धरने का आयोजन किया गया। श्री जायसवाल ने बताया कि कांग्रेस की सरकार कोरोना संकट में पूरी तरह से फेल हो चुकी है, इससे ध्यान हटाने हमारे वरिष्ठ और हमारे प्रमुख नेताओं को टारगेट कर रही है, कांग्रेस का चाल चरित्र और चेहरा बेनकाब हो चुका है। कांग्रेस की सरकार पूरी तरह से बदले की कार्यवाही कर रही है, टूलकिट विवाद के उजागर होने पर सरकार बौखला  गई है। हमारा एक-एक कार्यकर्ता इससे डरने वाला नहीं है और जेल जाने के लिए तैयार है।

किस थाने में कौन-कौन बैठा धरने पर

चरचा मंडल के तहत चरचा थाने मेें भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, जिला संवाद प्रमुख बसंत राय, राजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु मुदली, के साथ खडगवां मंडल से खडगवां थाने मे प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल के साथ मुकेश जायसवाल, जर्नादन साहू, रमेश जायसवाल और पूर्व मंडल अध्यक्ष धनंजय पांडेय के साथ सोनहत मंडल से सोनहत थाने में भाजपा उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, भाजयुमो नेता शारदा प्रसाद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष ईश्वर राजवाडे, केपी सिंह, संदीप साहू, मोतीलाल राजवाड़े, मनोज साहू, रमेश तिवारी, नवरत्न पांडेय, प्रकाश राजवाडे, विकी साहू, रूद्र साहू और चिरमिरी थाने के सामने पूर्व विधायक दीपक पटेल के साथ कई पदाधिकारी, बैकुंठपुर मंडल से बैकुंठपुर थाने के सामने मंडल अध्यक्ष भानू पाल, भाजपा उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, बृजेन्द्र जायसवाल, सुभाष साहू, प्रखर गुप्ता, अंचल राजवाडे, पटना थाने के सामने मंडल अध्यक्ष कपिल जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य सुनीता कुर्रे, पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनिल कुमार साहू, शंकर प्रसाद सोनी, संदीप दुबे, विनोद साहू, दीपनारायण सोनी, विनोदन जायसवाल, अवधेश देवांगन, चंद्रकांत सिंह, कटकोना चौकी के सामने रूपचंद गुप्ता, अजित कुमार राजवाडे, लक्ष्मण नायक, विष्णु साहू, दिनेश चक्रधारी ने खुद को गिरफ्तारी देने के लिए धरना दिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news