कोरिया

भाजपा ने बताई कांग्रेस सरकार की नाकामी और वादाखिलाफी
19-Jun-2021 7:41 PM
भाजपा ने बताई कांग्रेस सरकार की नाकामी और वादाखिलाफी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बैकुंठपुर, 19 जून। कोरिया जिले में भाजपा हर दिन अलग अलग अभियान के साथ कांग्रेस के खिलाफ मुखर होते दिख रही है। भाजपा के प्रदेश कार्यालय से आए निर्देश के बाद हर प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मैदान में उतर गए है।

जानकारी के अनुसार प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल खडग़वां के धान संग्रहण केन्द्र पहुंचें, उनके साथ कार्यक्रम प्रभारी रामबरन, मुकेश जायसवाल, रमेश जायसवाल, धर्मपाल सिंह, लाल बहादूर, पीतांबर साहू, जयप्रकाश साहू मौजूद रहे, उन्होंने किसानों से पूछा जो कांग्रेस सरकार ने वादे किए थे, क्या वो पूरे हुए। उन्होंने कांग्रेस सरकार के वादाखिलाफी को लेकर लोगों को पूरी जानकारी दी।

वहीं पिछडा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल साहू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार की नाकामी गिनाने कार्यकर्ता कई गांव पहुंचे। श्री साहू ने ग्रामीणों ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने जिस तरह से जनता को सपने दिखाए, बेरोजगारी भत्ता देंगे, नौकरी देंगे, किसानों की समस्याओं का निदान करेंगे। कुछ हुआ हो तो आप बताओ, सिर्फ जनता को कांग्रेस की सरकार ने छला है। इसके अलावा भाजपा के जिला पदाधिकारियों ने भी जिले के अलग अलग स्थानों पर जाकर लोगों को कांग्रेस के खिलाफ वादा खिलाफी की जानकारी प्रदान कर उन्हें जागरूक किया।

वहीं 17 जून को पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अनिल साहू के साथ दीपक साहू और कई कार्यकर्ताओं ने शक्ति केन्द्र खाड़ा पहुंचकर कांग्रेस सरकार की नाकामी और वादा खिलाफी को लेकर ग्रामीणों को बताया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news