कोरिया

कांग्रेस सरकार के वादों को याद कराते भाजपा किसान मोर्चा ने हल्ला बोला
20-Jun-2021 12:30 AM
कांग्रेस सरकार के वादों को याद कराते  भाजपा किसान मोर्चा ने हल्ला बोला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
चिरमिरी, 19 जून।
राज्य सरकार के ढाई साल पूरे होने पर भाजपा ने प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में सहकारी समितियों में किसानों व ग्रामीणों के समक्ष कांग्रेस सरकार के वादों को याद कराते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ने हल्ला बोला।

भाजपा किसान मोर्चा खडग़वां मंडल द्वारा सहकारी समितियों में जाकर भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछा है कि दस रूपय किलो में किसानों को जबरदस्ती गोबर खाद खरीदने पर क्यों मजबूर किया जा रहा है। जबकि हर किसान अपने घुरूवा में नि:शुल्क गोबर खाद बना लेता है। इसका पैसा किसकी जेब में जा रहा है? किसान मोर्चा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों को वर्मी कम्पोस्ट की जबरिया बिक्री तत्काल बंद होनी चाहिए। 

श्री जायसवाल ने भूपेश सरकार पर आरोप लगाया है कि पिछले साल धान को एक महीना देरी से खरीदकर किसानों की फसल का वनज सुखाने की साजिश की गई। किसानों को लगभग 10 प्रतिशत फसल का नुकसान हुआ जिसकी कीमत 250 रूपए क्विंटल है। साथ ही बोरे की कालाबाजारी और ट्रांसपोर्ट में 50 रूपए का नुकसान हुआ है। इस तरह कुल 300 रूपए क्विंटल का नुकसान किसानों का हुआ है। किसान मोर्चा प्रदेश की भूपेश सरकार से किसानों को 300 रूपए प्रति क्विंटल हर्जाना देने के साथ ही इस वर्ष धान की खरीदी 1 नवंबर से सुनिश्चित किये जाने  का मांग करती है। 

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 80 प्रतिशत किसान प्राथमिकता समूह के राशन कार्ड धारक है। जिन्हे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नि:शुल्क राशन नहीं दे सकते है तो लोग 35 रूपए प्रति माह की दर से पैसा देने को तैयार है। बेरोजगारी भत्ते के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 2500 रूपए बेरोजगारी भत्ता दिये जाने का वायदा किया था। 30 माह के हिसाब से छत्तीसगढ़ में प्रत्येक बेरोजगार युवाओं के खाते में 75 हजार रूपए सरकार को डालने चाहिए। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री मुकेश जायसवाल, रामबरन, जर्नादन साहू, रमेश जायसवाल, रामलाल साहू, राजेन्द्र कुमार चैबे,  सरपंच धरमपाल सिंह, राम प्रताप, भौता सरपंच जयलाल टेकाम, रामलखन साहू,  प्रेमनारायण सिंह, अनिल सिंह, लाल बहादुर सिंह, सत्येन्द्र सिंह, पिताम्बर साहू आदि उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news