कोरिया

योग से स्वस्थ्य रहता है तन और मन
21-Jun-2021 5:59 PM
योग से स्वस्थ्य रहता है तन और मन

मनेन्द्रगढ़, 21 जून। जैसे किसी मशीन को बेहतर रखने के लिए उसका चलते रहना आवश्यक है उसी तरह हमारे शरीर को भी बेहतर ढंग से चलने, स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम, योगासन आदि आवश्यक है।

वनवासी विकास समिति कोरिया द्वारा विश्व योग दिवस पर एकलव्य वनवासी बालक छात्रावास चैनपुर में आयोजित योगाभ्यास में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए वनवासी विकास समिति के जिला सचिव विनोद शुक्ला ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने की योग क्रियाएं हमारी प्राचीन पद्धति है जो आज पूरे विश्व में फैल चुकी है। उन्होंने कहा कि योग से न केवल हमारा शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि इससे हमारा मन भी शांत और स्वस्थ रहता है। उन्होंने प्रशिक्षक विश्वजीत पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर साहित्यकार गंगा प्रसाद मिश्रा, पूर्व नपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, योग प्रशिक्षक विश्वजीत पटेल, संजय अग्रवाल, पूर्व जनपद सदस्य सुरेश श्रीवास्तव, संजीव सिंह एवं हरभजन सिंह आदि उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news