कोरिया

ट्रेड यूनियन कौंसिल ने श्रमवीरों को श्रमश्री सम्मान से नवाजा
02-Jul-2021 6:00 PM
ट्रेड यूनियन कौंसिल ने श्रमवीरों को श्रमश्री सम्मान से नवाजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मनेन्द्रगढ़, 2 जुलाई।
ट्रेड यूनियन कौंसिल की जिला कार्यकारिणी की बैठक जनपद सभागार मनेंद्रगढ़ में संपन्न हुई। इस दौरान कोरिया के 5 श्रमवीरों को श्रमश्री सम्मान से नवाजा गया।

ट्रेड यूनियन कौंसिल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जेपी श्रीवास्तव ने कहा कि दैनिक मजदूर, श्रमिक, किसान, कर्मचारी-अधिकारियों का एक संयुक्त अनुशासनित संगठन ट्रेड यूनियन कौंसिल है। यह गैर राजनीतिक सामाजिक संगठन है, जो सर्वहारा वर्ग के लिए कार्य करता है। यह संगठन लगातार 1975 से कार्य कर रहा है। 

उन्होंने कहा कि सरकारें आती-जाती रहती हैं, ट्रेड यूनियन कौंसिल अपना काम करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के दो पहलू होते हैं- एक स्थायी और दूसरा अस्थायी। अस्थायी वह जो 5 साल के लिए सरकार चुनी जाती है और स्थायी वह जो सरकारी कर्मचारी-अधिकारी हैं। उन्होंने जिलाध्यक्ष व विधायक गुलाब कमरो के कार्यों व विचारों की सराहना की और संगठन को ब्लाक स्तर से नीचे तक ले जाने की बात कही। 

इस दौरान 5 श्रमिकों ऑटो चालक रंजीत सिंह रैना, पल्लेदार मनीराम साहू, चाय ठेला संचालक प्रेमा बाई, गैस वितरक मजदूर लालमन, दैनिक वेतन मजदूर सोनू दुबे के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शॉल-श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही श्रमिक एवं कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं पर विचार किया गया। कर्मचारियों ने महंगाई भत्ता की मांग की। 

जिलाध्यक्ष कमरो ने प्रतिवर्ष श्रमिक सम्मान समारोह आयोजित करने तथा संगठन की इकाईयों का विस्तार ब्लाक स्तर पर करने की बात कही। इस अवसर पर अशोक उपाध्याय, रामकृष्ण ओझा, पुनीत गुप्ता, आरके करे, आरडी दीवान, ओंकार पांडेय, गजानन तिवारी,उ दय प्रताप सिंह, टी. विजय गोपाल राव, सतीश सिंह, संजय श्रीवास्तव, अभय तिवारी, पवन दुबे, गौरव त्रिपाठी, सत्येंद्र सिन्हा, रंजीत सिंह, रामनरेश पटेल, शत्रुघन तिवारी, चन्ना राव, प्रफुल्ल रेड्डी, संजय सेंगर, रीना यादव, रितेश श्रीवास्तव सहित जनकपुर, खडग़वां, बैकुंठपुर, चिरमिरी व सूरजपुर से काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news