कोरिया

दुर्घटना, महिला सहित 2 गंभीर
20-Feb-2022 3:14 PM
दुर्घटना, महिला सहित 2 गंभीर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर, (कोरिया), 20 फरवरी।
दुर्घटना हुई महिला और एक व्यक्ति को गंभीर चोट आई, पास से गुजर रहे राजस्व अधिकारी ने अपना वाहन रोक घायलोंं को स्वयं उठाकर अपने सरकारी वाहन मेंं बिठाया, अधिकारी को ऐसा करते देख आसपास के लोगों ने भी मदद की, अंतत: अधिकारी ने दोनों को जिला अस्पताल पहुुंचाया और इलाज होने तक अस्पताल में उपस्थित रहे। जब दोनों की स्थित सामान्य हो गई तो फिर वो वहां से अपने घर गए।

19 फरवरी की रात्रि में 7.30 बजे की है। शहर के मुख्य मार्ग पर घड़ी चौक के पास सडक़ दुर्घटना घटित हुई। जिस वक्त मुख्य मार्ग पर दुर्घटना हुई उसी समय मुख्य मार्ग से नायब तहसीलदार भीष्म पटेल गुजर रहे थे उन्होनें मानवता का परिचय देते हुए तत्काल दोनों घायलों को अपनी वाहन में बैठाकर जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराये और भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही जिला अस्पताल से वे वापस लौटे। नायब तहसीलदार के इस कृत्य को लेकर लोगों ने सराहना की गयी। उल्लेखनीय है कि जब से शहर के जर्जर एनएच  43 का मरम्मत कार्य करा दिया गया है तब से मुख्य मार्ग पर आये दिन कही न कही पर दु्रर्धटना के मामले सामने आ रहे है। वही इसी रा़ित्र 9.20 बजेे स्थानीय रामानुज आदर्श विद्यालय के सामने दो बाईक जोरदार तरीके से टकरा कर बाईक सवार सडक़ पर फेंका गये। स्थानीय लोगो की तत्काल भीड़ बढ़ गयी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुट गये।

यहां थोड़ी भी लापरवाही हुई तो दुर्घटना घटी
कोरिया जिला मुख्यायल बैकुंठपुर से लगे खरवत चौक जहां से शहर का बायपास निकला हुआ है और दूसरी ओर एनएच 43 मुख्य  मार्ग शहर की ओर आता है पर बनी रहती है। एनएच का मार्ग होने के कारण तेज रफतार से लोगों का आवागमन होता है जिस कारण खरवत चौक पर विशेष रूप से सावधानी बरने की जरूरत होती है। सबसे ज्यादा बाईक चालक लापरवाही पूर्वक तेज गति से वाहन दौडाते नजर आते है। वर्तमान में खरवत से शहर होते जमगहना तक चकाचक सडक हो गयी है और इसी मार्ग पर सबसे ज्यादा दुधर्््राटना लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के कारण हो रही है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news