कोरिया

3 मार्च से संगीतमय भागवत ज्ञान यज्ञ
21-Feb-2022 2:50 PM
3 मार्च से संगीतमय भागवत ज्ञान यज्ञ

बैकुंठपुर कोरिया,  21 फरवरी । जनपद पंचायत बैकुंठपुर अंतर्गत ग्राम बुढार में  3 मार्च से संगीतमय श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन  हो रहा है। उक्त आयोजन युवा श्रीराम सेना व ग्राम बुढार के समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से  3 मार्च से  11 मार्च तक संगीतमय श्रीमद भागवत कथा चलेगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ  3 मार्च को कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा दिवस प्रात:  9 बजे से आयोजित किया गया है। प्रथम दिन देव प्रतिष्ठा भागवत महात्म्य , द्वितीय दिवस कुंती स्तुती, राजा परिक्षित का जन्म, श्री शुकदेव आगमन,  तीसरे दिन बिदुर मैत्रेय संवाद, सति चरित्र, धु्रव चरित्र, चौथे दिवस प्रहलाद चरित्र, अजामिल उपाख्यान, गजेंद्र मोक्षा, पंचम दिवस वामनावतार, संक्षिप्त रामकथा, श्री कृष्ण जन्मोत्सव, छठवे दिनबाल लीला माखन चोरी, गोवर्द्धन पूजा, सातवे दिन मथुरा गमन, उद्धव संवाद, रूकमिनी विवाह महोत्सव, अष्टम दिन श्री कृष्ण विवाह वर्णन, सुदामा चरित्र  का उपाख्यान होगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news