कोरिया

लाखों की लागत से होगा शहर विकास
24-Feb-2022 4:03 PM
लाखों की लागत से होगा शहर विकास

चिरमिरी, 24 फरवरी। मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल के प्रयास से शिव डहरिया मंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अनुमोदन से नगर निगम चिरमिरी क्षेत्र के लिए 14 वें एवं 15 वे वित्त अंतर्गत मूलभूत सेवाओं के लिए बेसिक ग्रांट व अन्य मद से चिरमिरी नगर निगम के लिए 14 वें वित्त से 202.34 लाख रुपए के एवं 15 वें वित्त से 370.674 लाख रुपए के निर्माण कार्यो की स्वीकृति मिली है एवं अपने विधानसभा के शहरी क्षेत्र नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के लिए 15 वें वित्त से 103.54 लाख रुपए के कार्यो की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इन सभी कार्यो की कुल 676.554 लाख रुपए की लागत से विकास कार्यों को गति देने के लिए अपनी शासकीय अनुमति दी गई है, जिनका मै अपनी विधानसभा के जन मानस की ओर से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।  
विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल एवं नगर निगम चिरमिरी की महापौर कंचन जायसवाल सहित चिरमिरी क्षेत्र की जनता ने राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ शिव डहरिया मंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को आभार व धन्यवाद व्यक्त किया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news