कोरिया

रंगों के बाजार में जुटने लगी भीड़
16-Mar-2022 3:13 PM
रंगों के बाजार में जुटने लगी भीड़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर, (कोरिया) 16 मार्च।
होली को लेकर लोगों में कई दिनों पूर्व से उत्साह शुरू हो गया और लोगों द्वारा गुलाल उड़ाना शुरू कर दिया गया है। वहीं  होली के पूर्व होलिका दहन की भी तैयारी पूरी हो गयी है। 17 मार्च को जिले भर में होलिका दहन किया जायेगा और इसके दूसरे दिन 18 मार्च को उल्लास के साथ होली का पर्व मनाया जायेगा। शहर के विभिन्न स्थानों पर बच्चों के द्वारा होलिका तैयार की गयी, इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में भी बच्चों के द्वारा होलिका बनाई गयी है। इसके लिए कई दिनों पूर्व से लकड़ी जुटाने एवं झाडिय़ों को काटकर होलिका तैयार की जा रही थी।

शुभ मुहूर्त में सभी जगहों पर आवश्यक पूजा करने के पश्चात होलिका का दहन किया जायेगा। इस अवसर पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुटती है और जलते सम्मत का परिक्रमा करते है और अपने सिर से अक्षत उतारकर जलती होलिका में जाते है। ऐसा करके अपने अपने उपर की बुरी नजर को उतारने की मान्यता है। मान्यता के अनुसार बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में वर्षो से होली के एक दिन पूर्व संध्या  पर होलिका दहन किया जाता है। शहर के कई मोहल्लो में होलिका दहन की तैयारी पूरी कर ली गयी है इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी होलिका दहन की तैयारी है।

होली के पर्व को देखते हुए  शहर में दर्जनों की संख्या में रंगों का बाजार अस्थाई रूप से सज गया है। जहॉ पर खरीदी करने के लोगों की भीड़ भी जुटना शुरू हो गया है।  17 मार्च को रंगों के दुकान में दिन भर जमकर भीड़ जुटेेगी। शहर के लोगों के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के रंगों के बाजार में जमकर खरीदी करेंगे। रंगों के बाजार में विभिन्न तरह के रंगों के साथ अबीर, गुलाल आदि विक्रय के लिए सज गया है। वही पिचकारी भी तरह तरह के मौजूद है, इसके अलावा कई तरह के मुखौटे भी विक्रय किये जा रहे है। बच्चों के लिए जमकर पिचकारी खरीदी की जा रही हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news