कोरिया

रैन डांस के साथ स्वीमिंग पुल में होली खेलने का आनंद उठाया भाजपाईयों ने
22-Mar-2022 3:58 PM
रैन डांस के साथ स्वीमिंग पुल में होली खेलने का आनंद उठाया भाजपाईयों ने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर (कोरिया) 22 मार्च।
होली का पर्व बीतने के बाद होली मिलन समारोह का  आयोजन में काफी इजाफा देखा जा रहा है। संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव की ओर से देवरहा बाबा सत्संग प्रांगण में मनाया गया, तो कांग्रेंस के जिला महामंत्री योगेश शुक्ला ने अपने गांव रनई में रंग गुलाल के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया, ऐसे में भाजपा कहां पीछे रहने वाली थी भाजपा ने कांग्रेस से बढकर इस आयोजन को कोषाध्यक्ष राहुल सिंह से संबंधित वाटर पार्क में आयोजित कर हर प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं को जोश में भर दिया।

जानकारी के अनुसार जिले के नागपुर के आगे ग्राम लाई स्थित भाजपा के कोषाध्यक्ष राहुल सिंह से संबंधित श्री फन वाटर पार्क में संस्कृति और संस्कार से चलने वाली पार्टी भाजपा पदाधिकारियों द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पुरूष व महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में सादगी के साथ रंग गुलाल खेलने की जगह उपस्थित लोगों ने रैन डांस में खुले बदन नहाने का आन्नद उठाया। स्कूल परिसर में लगे वाटर पार्क में महिलाओं द्वारा पानी में अटखेलियां करने के साथ नृत्य करती भी नजर आई। उमंग और उत्साह से भरे महिला और पुरूष कार्यकर्ता विभिन्न तरह के डांस भी कर रहे थे। ऐसा पहली बार देखा गया जब भाजपा ने इस तरह भारी जोश के साथ होली मिलन समारोह मनाया है। आगामी डेढ़ वर्ष बाद विधानसभा चुनाव है ऐसे में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ में जोश भरने के लिए पार्टी ने कुछ नया करके दिखाया है।

वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
सोशल मीडिया में भाजपा के होली मिलन समारोह में स्वीमिंग पुल और रैन डांस का वीडियों जमकर वायरल हो रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि अनुशासन, शालीनता, संस्कार को बताने वाली पार्टी भाजपा द्वारा इस तरह के कार्यक्र्रम आयोजित कर रही है। तो कई इसे बदली हुई भाजपा बता रहे है तो कुछ का कहना है कि उप्र में मिली बंपर जीत की खुशी मनाने को जायज बता रहे है। कुछ लिखते है कि हर पार्टी को इस तरह का होली मिलन समारोह मनाना चाहिए ताकि कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का संचार हो सके। दूसरे दलोंं को भाजपा से सीखना चाहिए। तो कुछ का कहना है कि क्या भाजपा अपनी मर्यादा, रीति नीति भूल गयी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news