कोरिया

छात्राओं ने किया साइंस प्रदर्शनी का अवलोकन
22-Mar-2022 4:03 PM
छात्राओं ने किया साइंस प्रदर्शनी का अवलोकन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मनेन्द्रगढ़, 22 मार्च।
बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट साइंस एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित चलित साइंस प्रदर्शनी का शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छात्राओं ने अवलोकन किया। इस अवसर पर प्राचार्य सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया चलित साइंस प्रदर्शनी में मॉडल को काफी अच्छे से समझाया गया जो बच्चों के विज्ञान पाठ्यक्रम को समझने में सहायक है।

सुसज्जित बस में लगाए गए चलित साइंस प्रदर्शनी को विद्यालय की वरिष्ठ व्याख्याता अर्चना वैष्णव एवं कंचन दुबे मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि मानव संरचना एवं मौसम विज्ञान से संबंधित विभिन्न मॉडल से बच्चों को समझने में काफी आसानी हुई। शासन का यह प्रयास काफी सराहनीय है। छात्राओं को प्रदर्शनी तक लाने-ले जाने के लिए अंजलि सिंह, सुशीला एक्का, टी. विजय गोपाल राव, नारायण प्रसाद तिवारी, सतीश उपाध्याय, सुनीता कोल, अमिता शर्मा, दिलेश्वर बड़ा, अन्ना मेरी एक्का, राजीव सोनी, बलराज दास एवं एस. पटेल का विशेष सहयोग रहा। बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट द्वारा सुसज्जित बस में लगाए हुए साइंस प्रदर्शनी को विद्यालय के विज्ञान विषय के शिक्षकों ने इसे काफी उपयोगी बताया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news