कोरिया

रामनवमी पर निकली शोभायात्रा
07-Oct-2022 2:54 PM
रामनवमी पर निकली शोभायात्रा

संसदीय सचिव ने दिखाया भगवा झंडा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर (कोरिया) 7 अक्टूबर।
दशहरे के दिन सभी हिन्दू संगठनों ने विशाल शोभा यात्रा निकाली, शोभा यात्रा निकलने के पूर्व जिले भर से आए नवयुवक प्रेमाबाग पहुंचें, जहां संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव ने शोभा यात्रा को भगवा झंडा दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर देवरहा बाबा सत्संग समिति के अध्यक्ष व भाजपा उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, भाजपा उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, वार्ड पार्षद अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह समेत काफी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

दशहरे के दिन बैकुंठपुर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई, इस शोभा यात्रा में कोरिया जिले के समस्त हिन्दू संगठनों ने बढ़चढक़र हिस्सा लिया, शोभायात्रा के लिए जिले भर से आए लोग प्रेमाबाग में एकत्रित हुए, जहां संसदीय सचिव व बैकुंठपुर विधायक अंबिका सिंहदेव ने शोभा यात्रा को भगवा झंडा दिखाकर रवाना किया, शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी, शोभा यात्रा में जय श्रीराम के नारे लगाए जा रहे थे। अंत मेंं शोभा यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से प्रेमाबाग में आकर समाप्त हुई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news