कोरिया

नपाध्यक्ष-भाजपा पार्षदों ने सीएमओ के खिलाफ खोला मोर्चा
11-Oct-2022 3:05 PM
नपाध्यक्ष-भाजपा पार्षदों ने सीएमओ के खिलाफ खोला मोर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर, (कोरिया) 11 अक्टूबर।
सोमवार को  नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर के अध्यक्ष श्रीमती नविता शिवहरे व भाजपा पार्षदों के  द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित कर मुख्य नगर पालिका अधिकारी पर वित्तीय अनियमितता बरतने एवं उपेक्षा का अरोप लगाया। यह पहला अवसर है जब शहर के प्रथम नागरिक द्वारा नगर पालिका अधिकारी पर वित्तीय अनियमिता व उपेक्षा का आरोप लगाने के लिए प्रेस वार्ता आयोजित की गयी।

नपा अध्यक्ष द्वारा कई तरह के आरोप लगाये जाने के बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोपों पर स्पष्टीकरण जारी कर बताया कि लगाये गये आरोप निराधार है। उन्होने कहा कि शासन के नियमों के तहत  जिन चीजों से अध्यक्ष की अनुमति लेनी होती है ली जाती है उनकी अनदेखी नही की जाती। मुझ पर गलत आरोप लगाये गये है लगाये गये आरोका का मैै खंडन करती हूॅ।

इस पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती मुक्ता सिंह चौहान ने कहा कि नपा की प्राप्ति एवं शासन के आय की राशि का कहॉ कहॉ उपयोग किया गया जानकारी दी गयी। उन्होने बताया कि अधोसंरचना एवं विकास कार्यो हेतु शासन को राशि 500.00 लाख रूपये के प्रस्ताव में वार्ड क्रमांक 1 के कुल 3 कार्यो हेतु राशि 30.18 लाख, वार्ड क्रमांक 4 के कुल 4 कार्य हेतु राशि 17.61 लाख रूपये वार्ड क्रमांक 9 के कुल 3 कार्य हेतु 23.96 लाख रूपये वार्ड क्रमांक 12 के कुल 5 कार्य हेतु 43.59 लाख रूपये, वार्ड क्रमांक 15 के कुल 2 कार्यो हेतु 21.16 लाख रूपये वार्ड क्रमांक 17 के कुल 4 कार्यो हेतु 34.2 लाख रूपये तथा वार्ड क्रमांक 19 के कुल 7 कार्यो हेतु13.39 लाख रूपये कुल 7 वार्डो हेतु 183.91 लाख रूपये के कार्यो का प्रस्ताव शासन की ओर प्रेषित किया गया है।

सीएमओं ने बताया कि निकाय के विकास कार्यो के अंतर्गत  समय समय पर अध्यक्ष से चर्चा उपरांत सक्षम स्वीकृति नस्तीयों का परिचालन किया जाता है नये निर्माण कार्यो तथा सामग्री क्रय उपरांत अध्यक्ष एवं पार्षदों की उपस्थिति में निरीक्षण उद्घाटन कराया जाता है। जिनमें हाल में क्रय की गयी कंपोस्ट मशीन 55 लाख रूपये एवं ई रिक्शा 21 लाख रूपये शामिल है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news