कोरिया

बर्तन में रखकर फोड़ा बम, टुकड़ा सीने में घुसा, मौत
27-Oct-2022 1:17 PM
बर्तन में रखकर फोड़ा बम, टुकड़ा सीने में घुसा, मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर (कोरिया),  27 अक्टूबर।
कोरिया जिले के चरचा थानांतर्गत ग्राम पंचायत नगर के पहाड़पारा में दीपावली के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक नाबालिग लडक़े ने बम फोडऩे उसे स्टील के गिलास में डाल दिया। उसके अगल-बगल र्इंट रख दिए। इसके बाद उसके ऊपर से भी र्इंट रख दिया, इसके बाद वह फटा तो गिलास का टुकड़ा लडक़े के सीने में घुस गया और उसकी मौत हो गई है। मामला चरचा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक विकासखंड बैकुंठपुर के नगर में जगत सिंह पिता प्रताप सिंह (16 वर्ष) अपने किसी रिश्तेदार के यहां रहता था। उसकी 2 छोटी बहन भी दूसरे किसी रिश्तेदार के यहां रहती हैं। जगत भी 10वीं तक पढ़ाई करने के बाद अपने रिश्तेदार के यहां रहता था।

भाग भी नहीं सका और फट गया बम
दीपावली की रात जगत अपने दोस्तों के साथ त्यौहार मना रहा था। रात के वक्त सभी पटाखे जला रहे थे। इसी दौरान जगत भी बड़ा बम फोडऩे गया था। इसी बीच उसने अपने दोस्तों से कहा कि वह इसे अलग तरीके से फोड़ेगा, इसके बाद उसने एक गिलास लाया और गिलास में बम को रखा दिया। साथ ही अगल-बगल र्इंट रख दिए। फिर बम में आग लगाकर ऊपर से र्इंट रखकर भाग ही रहा था कि इतने में बम फट गया। जगत भाग भी नहीं पाया था और गिलास का टुकड़े उसके सीने में घुस गया।

घटना के बाद जगत तुरंत मौके पर ही गिर गया। गिलास और र्इंट के टुकड़े चारों तरफ  फैल गया था और वह बेहोश हो गया था। इस वजह से उसके दोस्त उसे पास के अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे रात्रि में ही जिला अस्पताल रिफर कर दिए। मगर अधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल ले जाते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शरीर के अंदर मिले गिलास के टुकड़े
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। इसमें शरीर के अंदर स्टील गिलास के टुकड़े मिले हैं। बाद में शव को परिजन को सौंप दिया गया। इसके बाद परिजन ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पूरे घटनाक्रम की जानकारी मंगलवार की शाम को सामने आई हैं। जगत के दोस्तों ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news