कोरिया

धोखाधड़ी के आरोप में रिटायर्ड अपर कलेक्टर एडमंड लकड़ा गिरफ्तार
06-Jan-2021 5:14 PM
धोखाधड़ी के आरोप में रिटायर्ड अपर कलेक्टर एडमंड लकड़ा गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ संवाददाता
बैकुंठपुर, 6 जनवरी।
कोरिया पुलिस ने आदिवासी महिला की भूमि के हस्तांतरण मामले में कोरिया जिले के रिटायर्ड अपर कलेक्टर एडमंड लकड़ा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 
बुधवार को उप पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोरिया जिले के तत्कालीन अपर कलेक्टर एडमन लकड़ा पर धोखाधड़ी के आरोप में अम्बिकापुर से गिरफ्तार कर लिया, उन्हें सिर्टी कोतवाली लाया गया और फिर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया गया।

रामपुर की भूमि का मामला
पुलिस की मानें तो अपर कलेक्टर एडमंड लकड़ा ने अपने कार्यकाल में बैकुन्ठपुर शहर के रामपुर निवासी शान्तिबाई की कीमती भूमि को बैनामा तरीके से माँ वैष्णव देवी एसोसिएट्स को लाभ पहुंचाते भूमि का अपने पदीय अधिकार का दुरुपयोग किया था। जिसके बाद माँ वैष्णव देवी एसोसिएट्स प्रा लिमिटेड में कार्यरत संतकुमार के नाम पर भूमि क्रय कर लिया था। पर इसकी जानकारी संत कुमार को नहीं थी। इसका फायदा उठाने के लिए संत कुमार से जगह-जगह हस्ताक्षर करवाता था। इससे संतकुमार को संदेह होने लगा। जिसके बाद उन्होंने आजाक विशेष प्रकोष्ठ थाना बैकुन्ठपुर में जाकर बिल्डर एवं अपर कलेक्टर एडमन लकड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस की जांच में धारा 294, 506, 420, 467, 468, 471, 374 के तहत अपराध दर्ज किया गया।

बिल्डर पहले से है जेल में निरुद्ध
माँ वैष्णव देवी एसोसिएट्स के डायरेक्टर और बिल्डर संजय अग्रवाल कई मामलों में जेल में 3 सितंबर 2020 से निरुद्ध है, वही 2012 से 2015 तक कोरिया में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ रहे अपर कलेक्टर भी अब जेल में निरुद्ध कर दिए गए है। 

कई मामले की हो रही है जांच
कोरिया पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह के निर्देश पर जेल में निरुद्ध बिल्डर के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायत पर जांच जारी है। पुलिस बीते कई माह से कई मामलों में जांच में जुटी है, लगातार संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है, कार्रवाई में राजस्व विभाग और पुलिस विभाग दोनों दस्तावेज खंगालने में जुटे हंै। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news