बेमेतरा

चीफ जस्टिस ने किया न्यायिक कर्मचारी कॉलोनी व उप डाकघर का वर्चुअल लोकार्पण
29-Jun-2024 3:49 PM
चीफ जस्टिस ने किया न्यायिक कर्मचारी कॉलोनी व उप डाकघर का   वर्चुअल लोकार्पण

 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 29 जून।
मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा 

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर एवं न्यायमूर्ति अरविंद कुमार 

वर्मा न्यायाधीश, पोर्टफोलियों जस्टिस द्वारा वर्चुअल माध्यम से जिला 

में न्यायिक कर्मचारियों के आवासीय कालोनी सिंधौरी व तहसील साजा 

में एवं जिला न्यायालय परिसर में भारतीय उप डाकघर का लोकार्पण 

किया। 

इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश बृजेन्द्र कुमार शास्त्री, कलेक्टर 

रणबीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, अधिवक्ता संघ के 

अध्यक्ष प्रणीश चौबे सहित न्यायाधीश, अधिवक्ता, अपर कलेक्टर 

विभागीय अधिकारी, एसडीएम, मुय कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण 

विभाग, पुलिस विभाग, न्यायालय के कर्मचारीगण, नागरिकगण 

उपस्थित थे। बेमेतरा के सिंघौरी में न्यायिक कर्मचारी कालोनी में चार 

ब्लॉक में 22 परिवार के लिए क्वार्टर बनवाया गया है। जिला 

न्यायालय परिसर के नवीन भारतीय उप डाकघर में प्रधान जिला 

न्यायाधीश बृजेन्द्र कुमार शास्त्री द्वारा सर्वप्रथम खाता खुलवाया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news