बेमेतरा

बिरनपुर में आगजनी के 4 प्रकरण में 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
15-Apr-2023 2:39 PM
बिरनपुर में आगजनी के 4 प्रकरण में 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 15 अप्रैल।
ग्राम बिरनपुर मेें 8 अप्रैल को हुए विवाद व बवाल के बाद अलग-अलग अवधि में हुई आगजनी की 4 घटनाओं पर साजा थाना पुलिस ने अपराध दर्ज किए हैं। पुलिस ने 10 अप्रैल को दोपहर 2 बजे हुई आगजनी के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

बेमेतरा एसपी आई कल्याण ऐलिसेला के अनुसार टेक्निकल टीम द्वारा जुटाई गई जानकारी के आधार पर आरोपी पकड़े गए हैं।
आगजनी के दर्ज प्रकरणों में 8 अप्रैल को शाम 4 बजे के आसपास बिरनपुर के एक मकान में 20-25 अज्ञात लोगों ने तोडफ़ोड़ कर आंगन में खड़े टाटा एस गोल्ड क्रमांक सीजी- 25-2420 को आग लगा दिया। इस मामले मेें अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 294, 506, 435, 451, 427, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 10 अप्रैल को हुए आगजनी की घटना में पुलिस ने शाम 5 से 5.30 बजे करीब ग्राम बिरनपुर नाला किनारे चोरभट्टी मार्ग स्थित एक मकान में आग लगने से मकान का पूरा मलमा काड़, बल्ली, म्यार दरवाजा जलकर राख हो गया एवं कमरे के अंदर में रखे सामान सिलाई मशीन, स्टोर, पलंग स्प्रिंकलर नोजल, धान उड़वाने का पंखा जलने से नुकसान होने पर थाना में धारा 436, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया है। इसी तारीख को दोपहर 2 से 2.30 बजे करीब ग्राम बिरनपुर नहर किनारे स्थित एक मकान में आग लगने से पूरा मकान जल गया और मकान अंदर रखे गैस सिलेंडर जलने से ब्लास्ट हो गया। आग लगने से कमरे में रखे सामान सिलाई मशीन, बर्तन, साइकल एवं घरेलू उपयोगी सामान जलकर नुकसान होने पर धारा 436, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया हैं।

इस दिन की घटना के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 8 अप्रैल की शाम 5.30 बजे अज्ञात 5 से 6 व्यक्तियों द्वारा सामान में आग लगाये जाने से हुए नुकसान को लेकर 13 अप्रैल को साजा थाना में आगजनी से नुकसान का चौथा प्रकरण दर्ज किया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news