बेमेतरा

जीत हमेशा अच्छाई की होती है, बुराई की नहीं - तिवारी
15-Apr-2023 2:41 PM
जीत हमेशा अच्छाई की होती है, बुराई की नहीं - तिवारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 15 अप्रैल।  जय अम्बे माता सेवा जस पार्टी ग्राम कुसमी की ओर से आयोजित जस झांकी प्रतियोगिता में किसान नेता योगेश तिवारी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए । सर्वप्रथम किसान नेता ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली व समृद्धि की कामना किया।

किसान नेता ने कहा कि मां दुर्गा के अनेक रूप हैं, जो हमें प्रेरणा और शक्ति देती है। जगत जननी माता रानी ने जगत की रक्षा के लिए राक्षसों का संहार किया। मानव जीवन के कल्याण के लिए मां दुर्गा अनेकों रूप में जगह-जगह विराजमान है।

जस गायन एवं झांकी में माता के विभिन्न लीलाओं का बखान मंडलियों द्वारा की जाती हैं जो बहुत ही सराहनीय हैं। हमारे जीवन में कोई भी संकट आता हो, तब मां दुर्गा की भक्ति कर शक्ति प्राप्त कर इन दुखों का निवारण करते हैं। जब-जब इस धरती पर बुराई, दुष्कर्म, पपा बढ़ते हैं, तब-तब माता रानी अनेक रूपों में आकर इन सब दुखों को हरती है। जस झांकी के माध्यम से दो प्रकार के प्रदर्शन होता है । एक अच्छाई एक बुराई हमें अच्छाई का जो पात्र है। उससे सीखना चाहिए की हमें अपने जीवन शैली कैसे रखना है। जीवन कैसे जीना चाहिए, हम सब देखते है कोई भी कार्य हो कोई भी क्षेत्र हो जीत हमेशा अच्छाई की होती है, बुराई की कभी जीत नहीं होती।

इस दौरान अध्यक्ष मोतीराम साहू, कोषाध्यक्ष पीलू राम साहू, सचिव संफा लाल साहू, छन्नू लाल साहू, प्रकाश साहू, घनश्याम साहू, पुनऊ राम साहू, कन्हैया लाल साहू, राकेश साहू, पुरेंद्र साहू, संतोष साहू, कौशल प्रसाद साहू, कुमार साहू, तुलसी राम साहू, रामेश्वर साहू आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news